राज्य मंत्री ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को विभाग की रीढ़ बताया और कहा माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता लगवाकर में आपकी न्यायोचित मांगो का निस्तारण कराया जाएगा।
चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड का द्विवार्षिक महाधिवेशन इंट्रीगेटेड इलेक्शन सभागार न्यू टिहरी में दिनांक 27 अक्टूबर 2026 की देर रात्रि तक सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष सुंदर लाल आर्य ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद ने किया।
महासंघ के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि माoराज्य मंत्री खेम सिंह चौहान एवं विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माo सोहन सिंह रावत जी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत सम्मान किया और शाल ओढ़ाकर कर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया माननीय राज्य मंत्री जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष को माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित मांग पत्र उनके द्वारा अपने स्तर से मांगो के निस्तारण एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में वार्ता लगाने हेतु अनुरोध किया।
राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान ने कहा कि वो जल्द ही आपकी मांगो के निस्तारण हेतु पत्र एवं स्वयं के माध्यम से आपकी मांगो के निस्तारण के लिए आपकी त्रिपक्षीय वार्ता मेरे सानिध्य में कराऊंगा हमारी सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीरता से इस संबंध में सकारात्मक सोच रही है उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विभाग की रीढ़ है इनको इनका हक मिलना चाहिए आपको 4200 ग्रेड पे, पदोन्नति, वेतन विसंगति, वर्दी भत्ता 6000 रुपये, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की राजकीय नियुक्तियां की जाएँ, डाउन ग्रेड पे हेतु आपकी मांगो के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष माo सोहन सिंह रावत ने कहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विभाग का प्रतिबिंब है इसलिए उनको जिस विभाग में कार्य कर रहे हैं उसकी छवि को बनाने का सबसे बड़ा श्रेय जाता है विभागों से कर्मचारियों की कमी होती जा रही है आप सब विभाग की नींव है आपको अपने कार्य से विभाग में अपने महत्व को बढ़ाना होगा जिससे कि सरकार को नियुक्तियाँ करनी पड़े आपके इस मांग पत्र को में सरकार तक भिजवाऊंगा।
सत्र के दूसरे चरण में सभी जनपदों के अध्यक्ष मंत्री एवं सभी विभागों के प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपने सुझाव और मांगो के निस्तारण के लिए शीघ्र ठोस कार्यवाही करने के लिए कहा गया इसके बाद अध्यक्ष जी ने अपना संबोधन कर कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी के गठन हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी ओर सहायक चुनाव अधिकारी भगवान सिंह राणा और राजीव नेगी ग्राम्य विकास विभाग ओर सिंचाई विभाग को महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के लिए अधिकृत किया।
महासंघ के सात पदों पर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें सभी जनपदों के अध्यक्ष मंत्री और कार्यकारणी सदस्य सभी विभागों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री के द्वारा चुनाव अधिवेशन में भागीदारी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के पदों के लिए दो दो नाम आये सुंदर लाल आर्य और त्रिलोक सिंह बिष्ट महामंत्री हेतु जम्बू प्रसाद और हरिकेश भारती दोनों पदों के लिए वोटिंग की गई जिसमें कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर सुंदर लाल आर्य और जंबू प्रसाद महामंत्री पद पर दूसरी बार विजय प्राप्त कर निर्वाचित हुए।
सदन में सर्व सम्मति से बनवारी रावत को प्रांतीय संरक्षक और गोविंद सिंह नेगी को प्रदेश प्रवक्ता और दिनेश लखेडा को मुख्य सलाहकार घोषित किया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष रुकम सिंह नेगी
कार्यकारी महामंत्री दीवान सिंह रावत
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल सिंह बिष्ट
प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन रूढ़ियाल
प्रदेश ऑडिटर वी, पी पाठक
निर्विरोध निर्वाचित हुए
प्रांतीय महाधिवेश में सर्व श्री बनवारी रावत, गोविंद सिंह नेगी, नाजिम सिद्दकी, सुंदर लाल आर्य, जंबू प्रसाद,त्रिलोक सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नयाल, दिनेश लखेडा, जितेंद्र, दीवान राम, गजेंद्र, गोपाल, पंकज, राजपाल सिंह, अरविंद, लाल सिंह, प्रेम भट्ट, विनोद, पवन, अशोक, संजय यादव, शंकर प्रसाद, रूप चन्द्र, शुभम, त्रिलोक सिंह, प्रभाशंकर, शिव कुमार, मंगलेश, राधेश्याम, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, नंद किशोर तिवारी, दिवान सिंह, चंद्र मोहन, जयकृत सिंह, प्रकाश स्वरूप तिवारी, मनोज कुमार, नील प्रसाद उनियाल, प्रवीण उनियाल, बालम सिंह, रकम सिंह नेगी, शिव सिंह नेगी, बच्ची राम तिवारी धीरज, महेंद्र सिंह, शंभू प्रसाद, विपिन रावत, दीप सिंह, रघुवीर सिंह, सुनील, विनोद शाह, वीरेंद्र सिंह, महादेव सिंह, राजकुमार, प्रकाश पांडे, लक्ष्मण सिंह , इत्यादि शामिल हुए।



