हरिद्वार की सबसे उम्रदराज माता राम भजन महाराज के निधन से उत्तरी हरिद्वार में शोक की लहर, स्वामी सत्यदेव महाराज ने दी मुखाग्नि। खड़खड़ी क्षेत्र में लंबे समय से निवास कर रही 117 वर्षीय स्वामी माता राम भजन महाराज जी का आज बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।
उनका बीते मंगलवार को रात स्वर्गवास हो गया था। माता राम भजन जी महाराज धार्मिक और जागरूक साध्वी रहे हैं उनकी जागरुकता का अंदाज इससे लगता है कि उन्होंने इतनी अधिक आयु होने के बावजूद हर बार लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह पूर्वक भाग लिया और मतदान किया, 113 वर्ष की उम्र जब उन्होंने मतदान किया तो उसका उल्लेख भी समाचारों में किया गया था। https://youtube.com/shorts/hdmyIEZCvpw?si=XKkGhz4G-DAcON7P
उनके सानिध्य में रहे स्वामी सत्यदेव इस समय प्रसिद्ध कथावाचक हैं। जो काशी में मैं शिव महापुराण की कथा कर रहे थे और अपने गुरु महाराज के शरीरांत का समाचार सुनते ही हरिद्वार पहुंचे। नगर विधायक मदन कौशिक महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी लोकेश दास महाराज,महावीर वशिष्ठ, महंत शिवम,अनिरुद्ध भाटी, सूर्यकांत शर्मा ,बृजभूषण विद्यार्थी ,दीपांशु विद्यार्थी, शुभम गिरी ,प्रमोद गिरी, सुभाष कपिल, नारायण , अभिषेक ,अनिल शर्मा , ऋषभ वशिष्ठ, विश्वनाथ भट्ट कमल,आदि सहित हरिद्वार के अनेक संत, उनके आश्रम से जुड़े श्रद्धालु और गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे।

