एचआरडीए ने कांवड़ पटरी मार्ग पर चलाया सफाई अभियान
एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने आमजन से की सफाई अभियान में सहयोग की अपील
कांवड़ मेला निपटने के बाद हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के नेतृत्व में कांवड़ पटरी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। शंकराचार्य चौक से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सामने तक चलाए गए सफाई अभियान में प्राधिकरण के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए और झाड़ू लगाकर नहर पटरी पर फैली गंदगी को साफ किया। एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि जैसा कि देखने में लग रहा था उससे कहीं ज्यादा यहां स्वच्छता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने स्थानीय जनता से भी आवाहन किया कि शनिवार को सुबह 7ः30 बजे सर्वानंद घाट से कांवड़ पटरी सिंहद्वार तक सफाई अभियान चलाया जायेगा। जिसमे जिला प्रशासन, नगर निगम व अन्य विभागों के अलावा सामाजिक संगठनों, संस्थाओ ओर आम जनमानस का भी सहयोग आवश्यक है। अधिक से अधिक लोगो से स्वछता अभियान में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने स्वच्छ भारत का संकल्प सम्पूर्ण देशवासियो को दिलाया है। कहा कि जिला प्रशासन के स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। अंशुल सिंह ने बताया कि सफाई अभियान में प्रतिभाग करने वाले सभी आमजन को हैंड ग्लव्स और मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।एचआरडीए की सफाई अभियान टीम में टीपी नौटियाल अधिशासी अभियंता, विनोद कुमार राव, सुरेश कुमार, गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रशान्त सेमवाल, डीएस रावत, वर्षा, बृजेश उपाध्याय, विपिन सिंह राणा, जसपाल, यशवंत सिंह, वन्दना, प्रभात सिंह, मनवर सिंह नेगी, सत्य कुमार, राजन थापा, पंकज कुमार, नीतू अरोड़ा, केपी सिंह, संदीप जोशी, महेश भटनागर, प्रवीण माथुर, वीरपाल चौहान, विमल भट्ट, शिवांकर, रुचि बडोनी, संजय चौहान, गोविंद सिंह, महादेव रावत, सुनीता डबराल, प्रखर अग्रवाल, नंदन सिंह नेगी, राम बाबू, अभिषेक यादव, प्रताप सिंह तोमर, राहुल बिरला, सोनिका पाल, दीपक लोधी, कमल कुमार, नीरज कुमार, मोहित खर्कवाल, कृतिका, रिया सैनी, रोहित वर्मा, ऋषभ शर्मा, , शबाना आजमी, अनन्त प्रसाद गैरोला, राजेन्द्र मिश्रा, रोहित कुमार वर्मा, संदीप सिंह, ऋषभ शर्मा, गोविंद शर्मा, विनय सक्सेना, हिमांशु पंत, प्रताप तोमर, पुष्पेंद्र कुमार, शुभम सैनी, अभिनव रावत, ममता शर्मा, नितिन डिमरी, सरिता प्रजापति, टीना धीमान, राघव राम, संजीव वर्मा, रघुवीर आदि शामिल रहे।


