उत्तराखंड में आए भूकंप के झटके,उत्तराखंड की भूमि एक बार फिर से कांप उठी। जनपद चमोली में शुक्रवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।
सुबह की शांति को तोड़ते हुए उत्तराखंड के चमोली जिले में आज तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रात 12:02:44 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र चमोली से 22 किलोमीटर दूर जोशीमठ के पास बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।भूकंप के आते ही लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर आ आए।
फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।

