देहरादून- महेंद्र भट्ट ही होंगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, एकमात्र महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन दाखिल किया। औपचारिक घोषणा होना बाकी,कल 1 जुलाई को होगी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नाम की घोषणा।
आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन करने वाले वो एकमात्र प्रत्याशी हैं, इसीलिए उनका पुनः अध्यक्ष बनना तय है।
महेंद्र भट्ट द्वारा नामांकन के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम , केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह , सांसद एवं वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , डॉ कल्पना सैनी भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार , विधायकगण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे। भाजपा द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा कल विधिवत प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की घोषणा करेंगे।



