यमुनोत्री मार्ग पर हादसे में अब तक दो शव मिले, एक घायल, बाकी की खोजबीन के लिए रेस्क्यू लगातार जारी।

चार धाम यात्रा दुर्घटना


यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइड स्थल पर अभी तक के रेस्क्यू के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व अन्य आपदा दलों द्वारा घटना स्थल से  एक पुरुष व एक 10-11 वर्ष की बच्ची का शव बरामद किया गया है,जबकि एक घायल का रेस्क्यू किया गया है।

मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। रेस्क्यू जारी है।आज लगभग शाम 4 बजे यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास “नौ कैंची” क्षेत्र में भूस्खलन की दुखद घटना हुई, जिसमें कुछ यात्रियों के मलबे की चपेट में आने की सूचना है।

घायल- रशिक पुत्र बसराम निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र–60 वर्ष।घायल को रेस्क्यू कर जानकीचट्टी उपचार हेतु भेजा गया है।
02 मृतक यात्री के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किये गये है, जिस 1. कारण शवों की पहचान किया जाना सम्भव नही हो पा रहा है। उक्त शव को पी०एच०सी०, जानकीचट्टी भेजा गया, टीमों द्वारा घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घटना स्थल पर विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग, बडकोट द्वारा 04 हाई मास्क लाईट लगायी गयी है। यमुनोत्री जानकीचट्टी जाने वाले यात्रियों को जानकीचट्टी / यमुनोत्री धाम आदि सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।स्थानीय पुलिस एवं SDRF की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। जिलाधिकारी आपातकालीन परिचालन केन्द्र में घटना स्थल आदि की कार्यवाही निरीक्षण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *