जमालपुर कला में पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला पति,हत्या की वजह साफ नहीं, गृह कलह मान रही पुलिस,
एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। प्रथम दृश्य मामला गृह क्लेश का माना जा रहा है।

सीओ को सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले पेशे से ई रिक्शा चालक ऋषि कुमार निवासी वसंतकुंज जमालपुर कला फंदे से झूल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची। सामने आया कि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था। कई बार खटखटाना पर भी अंदर से जब कोई नहीं निकला तब पुलिस जैसे-तैसे छत पर पहुंची। कपड़े सुखाने के लिए बांधने वाली तार के लिए लगाए गए लोहे एंगल से रस्सी के फंदे के सहारे ऋषि कुमार का शव झूल रहा था। तुरंत शव को नीचे उतार लिया गया। पुलिस जब नीचे घर में दाखिल हुई तब हैरान रह गई बेड पर पत्नी वर्षा का भी खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था, जिसके सर पर डंडे और सरिया के गहरे निशान थे। सीओ सिटी ने बताया कि घटनास्थल से प्रतीत हो रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की है, फिर खुद भी फांसी लगा ली। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया की पत्नी ने अपनी परिचित एक महिला को सोमवार देर रात फोन कॉल कर उसके घर आने की बात कही थी लेकिन फिर वह उसके घर नहीं पहुंची। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि संतान को लेकर दंपति के बीच विवाद होता था। दोनों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

