हर की पौड़ी पर गंगा जी की सांयकालीन आरती आज रात्रि 8:00 बजे आयोजित की जाएगी।

आज प्रातः 6:20 से चंद्र ग्रहण का सूतककाल आरंभ हो जाएगा जिसके चलते सभी मंदिरों के कपाट बंद रखे जाएंगे ।चंद्र ग्रहण 6:47 बजे सांय चंद्र ग्रहण समाप्त होगा। यह जानकारी देते हुए श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि ग्रहण समाप्त होने के बाद मूर्तियों का स्नान कराया जाता है और घाटों की सफाई कराई जाती है इसलिए मंदिरों में और गंगा जी की आरती का आयोजन 6:20 के स्थान पर 8:00 बजे सांय किया जाएगा। इसलिए श्रद्धालु 8.00 बजे रात्रि में गंगा जी की आरती में शामिल हो सकते हैं।

