हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद हेली सेवाएं स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षा प्रक्रिया की बारीक जांच की बात कही।

Dehradun उत्तराखंड दुर्घटना

रुद्रप्रयाग में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए 2 दिन के लिए हेली सेवाओं पर रोक लगाई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा ” रुद्रप्रयाग में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पीड़ादायक हादसे में दिवंगत जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शासकीय आवास पर इस दुर्घटना की गहन समीक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। हेलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा प्रक्रियाओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

हमारा प्रयास है कि भविष्य में ऐसी कोई भी दुर्घटना न हो, इसके लिए SOP को अधिक सख़्त और प्रभावी बनाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।” नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया


आज लगभग 05:17 बजे आर्यन कम्पनी हेलीकॉप्टर द्वारा 06 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया गया. रास्ते में  हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  इसमें 7 लोगों की इसमें मौत हो गई है।

रुद्रप्रयाग जिले के कप्तान अक्षय कोंडे ने जानकारी दी है कि 7 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 2 साल की बच्ची भी शामिल है।

1कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान पायलट (जयपुर)

2. विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ

3. विनोद देवी निवासी उत्तरप्रदेश उम्र 66

4. तृष्टि सिंह उत्तरप्रदेश उम्र 19 वर्ष

5. राजकुमार सुरेश जायसवाल निवासी गुजरात उम्र 41 वर्ष

6. श्रद्धा राजकुमार राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र

7. काशी निवासी महाराष्ट्र बालिका उम्र 02 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *