मयूर दीक्षित बने हरिद्वार के जिलाधिकारी,नीतिका खंडेलवाल को   टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी बनाया गया।

Dehradun प्रशासन हरिद्वार

हरिद्वार जिले  में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।  वर्तमान समय में मयूर दीक्षित टिहरी गढ़वाल जिले के बतौर जिलाधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी के साथ ही निर्देशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण टिहरी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन सभी जिम्मेदारियां से अवमुक्त करते हुए उत्तराखंड शासन ने हरिद्वार जिले की कमान सौंप है। तो वही, साल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी नीतिका खंडेलवाल को   टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आईएएस नीतिका को निर्देशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना की भी जिम्मेदारी सौंप गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *