जनपद उत्तरकाशी गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हेलीकॉप्टर पर साथ व्यक्ति सवार थे, 05लोगों के मारे जाने की सूचना।SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन,सुबह लगभग 8 बजे की है घटना।
गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक श्री पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। प्रारंभिक सूचना में इस दुर्घटना में पांच व्यक्तियों के मारे जाने की आशंका है। हेलीकॉप्टर में सवार यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
SDRF टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।
हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
https://youtube.com/shorts/M7hjcWDjnwo?si=ZxuOHxE7oFQ3kY-0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।