विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए 6 माह के लिए खुले।
यमुनोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मन्त्रोंचार व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले।
https://youtu.be/9pk9Lk01iQI?si=RqaT_2fKJFi4gfXr
चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव माँ यमुना जी के पावन धाम श्री यमुनोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पूर्वाह्ण 11 बजकर 55 मिनट पर वैदिक मन्त्रोंचार एवं पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए हैं।
माँ गंगा जी के पावन धाम गंगोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभमुहूर्त पर खोल दिए गए हैं। मां गंगा की उत्सव डोली झलसा के साथ कल मंगलवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) से भारी सुरक्षा बल के बीच ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैण्ड की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज भैरो मन्दिर से गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री में प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए हैं।



विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम माँ गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्रीऔर यमुनोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए, और राष्ट्र के नाम प्रथम पूजा कराई तथा प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।



यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है। बुधवार को कपाट उद्धघाटन के मौके पर माँ गंगा के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुँचे। यहां श्रद्धालु ने मां गंगा की विग्रह मूर्ति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर परिसर को करीब 15 कुंटल फूलों से सजाया गया। अब श्रद्धालु 6 माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे।

