स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया।

उत्तराखंड सम्मान
Listen to this article

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।



पूर्व मुख्यमंत्री  विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, विधायक  उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, मेयर  सौरभ थपलियाल ने भी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.