मीठी सेवईयों और पकवानों से किया मेहमानों का स्वागत
पूर्व मेयर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमाजियों का स्वागत
ईद-उल-फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर और देहात में ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी। ईद को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा। लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अता की और देश की खुशहाली, एकता, भाईचारे और तरक्की की दुआएं मांगी। नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईद के अवसर पर घरों में मीठी सेवईयां और कई तरह के पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया गया। ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से सुरक्षा और साफ सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे।
ज्वालापुर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अता करने के लिए सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। ईदगाह में मौलाना वाहिद ने नमाज अता करायी। ईद की नमाज अता कराते हुए मौलाना वाहीद ने कहा कि ईद खुशियों का पैगाम देता है। प्यार मोहब्बत के जज्बात आपस में होने चाहिए। नफरत समाप्त कर मुल्क के निजाम को बेहतर बनाएं। सुख, शांति व अमनो चैन से ही देश मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। मुल्क की तरक्की में सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। मौलाना आरिफ ने कहा कि त्योहार मनाते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दें। मुल्क में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहार तहजीब एवं परंपराओं के संवाहक हैं। हिंदू मुस्लिम बढ़-चढ़कर एक दूसरे के त्योहारों में अपनी हिस्सेदारी निभाते हैं। विभिन्न धर्म समुदायों के बीच आपसी प्यार मोहब्बत ही भारत की पहचान है। ईद उल फितर का पर्व अमन, खुशी, इंसाफ, बराबरी और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। सब मिलकर देश में अमन ओ अमान, इंसाफ, भाईचारे और गंगा जमुना तहजीब को बरकरार रखने में एक दूसरे का सहयोग करें।
ईदगाह कमेटी के सदर जमशेद खान व सचिव बाबर खान ने सभी को ईद पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय परंपरांओं मे पर्वाे का विशेष महत्व है। खुशीयों के साथ ईद पर्व को मनाएं। गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दें। राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। कोषाध्यक्ष हाजी मुकर्रम अली एवं पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे के साथ देश में त्योहार मनाए जाते हैं। त्योहार आपसी प्रेम सद्भावना का संदेश देते हैं। ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद गौड़, पार्षद अहसान अंसारी, नसीम सलमानी, राव आबाद, नौशाद मंसूरी, शाहनवाज सलमानी, अतीक मंसूरी, शहनवाज सिद्दीकी, नसीम सलमानी, हाजी रफी खान, मकबूल कुरैशी, छम्मन पीरजी, हाजी परवेज, पप्पू मंसूरी, इरफान मंसूरी, पप्पन कुरैशी, दानिश अंसारी आदि मौजूद रहे और सभी नमाजियों का स्वागत कर ईद की बधाई दी।
भाईचारे का पर्व है ईद-अनिता शर्मा
ज्वालापुर स्थित ईदगाह में नमाज अता कर लौट रहे नमाजियों का कांग्रेस नेेत्री पूर्व मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और मिठाईयां खिलाकर ईद की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनिता शर्मा ने कहा कि ईद भाईचारे का पर्व है। कुछ असामाजिक तत्व देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। जिसे होने नहीं दिया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नेता अशोक शर्मा और डा.संजय पालीवाल ने कहा कि सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। ईद और होली ऐसे त्यौहार हैं जिसमें सभी मतभेद भुलाकर एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दी जाती हैं। कांग्रेस ने सदैव भाईचारे का संदेश दिया। महेश प्रताप राणा व प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जोड़ने में विश्वास रखती है। सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, मयंक, राजबीर सिंह चौहान, पूनम भगत आदि ने भी नमाजियों का स्वागत किया। राजीव चौधरी, राजबीर सिंह चौहान व पूनम भगत ने सभी को ईद की शुभकानाएं देते हुए कहा कि आपसी एकता और भाईचारा ही भारत की पहचान है। सभी वर्गो में आपसी सौहार्द से ही देश आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मौलाना आरिफ, ईदगाह कमेटी के सदर जमशेद खान, पार्षद सुनील कुमार, पार्षद अरशद ख्वाजा, पार्षद अहसान अंसारी, पार्षद नोमान अंसारी, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, इसरार सलमानी, जफर अब्बासी, शहाबुद्दीन, पुनीत कुमार, मकबूल कुरेशी, चौधरी बलजीत सिंह, मंजू सिंह, सतेंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, शुभम अग्रवाल, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, हरद्वारी लाल, मुकेश, गौरव शर्मा, जगदीप असवाल, भानू आदि शामिल रहे।