भेल व्यापार मंडल ने भारी उद्योग मंत्री को ज्ञापन देकर शॉप एलॉटमेंट पॉलिसी 2014 को निरस्त करने की मांग की।

प्रशासन समस्या हरिद्वार

उद्योग नगरी बी एच ई एल  व्यापार कल्याण समिति ने  व्यापारी विरोधी शॉप एलॉटमेंट पॉलिसी 2014 को निरस्त करने की  मांग केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच डी कुमार स्वामी  से की। कुमार स्वामी  भेल में सोलर प्लांट के उद्घाटन करने पहुँचे थे।ज्ञापन में भेल के केंद्रीय कार्यालय द्वारा भेल की सभी इकाइयों में स्थित दुकानों पर  नवीन एलॉटमेंट पॉलिसी 2014  लागू करने की योजना बनाई है। जिसमें व्यापारियों की दुकानों का  किराया 400 प्रतिशत बढ़ाया जाने का प्रस्ताव है । और मृतक आश्रितों को भी दुकानों से बेदखल करने की योजना है। जिसका की भेल की सभी इकाइयों में व्यापारियों द्वारा विरोध किया गया। हरिद्वार इकाई के व्यापार मंडल ने  भी अपना विरोध दर्ज कराया है। व्यापारी विरोधी इस पॉलिसी को निरस्त करने की मांग भारी उद्योग मंत्री से की गई है ज्ञापन को व्यापार मंडल के सचिव डॉ हिमांशु द्विवेदी , एवं व्यापारी अमित सिसोदिया ने संयुक्त रूप से दे कर मंत्री से शॉप एलॉटमेंट पॉलिसी 2014 को निरस्त करने की मांग की । इससे पूर्व भेल के  गेस्ट हाउस में भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी को रुद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। ज्ञापन की प्रति क्षेत्रीय रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं  भेल के नगर प्रशासक को भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *