प्रयागराज में हुई इस शादी के तीसरे दिन ऐसा क्या हुआ कि बात डीएनए टेस्ट तक पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश समस्या

प्रयागराज में शादी के मात्र 2 दिन बाद ही दुल्हन माँ बन गई। ससुराल में नव विवाहिता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
प्रयागराज के करछना तहसील के युवक की 24 फरवरी को जसरा गांव में बारात गई थी। शादी के समय लड़की वालों ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। देर रात तक शादी का कार्यक्रम चलता रहा। शादी के अगले दिन 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई हुई।

दूल्हे की मां ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह बहू उठी, तो उसने सबको चाय बनाकर पिलाई। घर में खुशहाली का माहौल था।

सास ने आगे बताया कि 26 फरवरी को अचानक शाम के समय बहू ने कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। हम लोग तुरंत उसको करछना CHC ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। डॉक्टरों ने कहा- आप लोग फॉर्म पर साइन कर दीजिए। तुरंत इन्हें डिलीवरी के लिए ले जाना होगा। करीब 2 घंटे बाद बहू ने एक बच्चे को जन्म दिया।

इस सूचना पर हम लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें? हमने तुरंत दुल्हन के मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे। यहां हमने उन लोगों से कहा कि आपकी बेटी प्रेग्नेंट थी, यह बात आपने क्यों नहीं बताई?

मायके वाले बोले- शादी से पहले दूल्हा बेटी से मिलता था लड़की के पिता ने बताया- बेटी की शादी मई, 2024 में तय कर दी थी। तब से लड़का और लड़की आपस में मिल रहे थे। हालांकि, दूल्हे ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए जांच कराने की चुनौती दी है। उसने कहा कि मैं अब लड़की को नहीं अपनाऊंगा। मेरी शादी 4 महीने पहले अक्टूबर महीने में तय हुई थी।

लड़की की मां का कहना है कि लड़के वालों ने दहेज लेकर शादी की है। वो हमारी बेटी को ले जाएं। अगर वो बेटी को साथ नहीं ले जाएंगे, तो हम उन पर कार्रवाई करेंगे। हम बच्चे को पाल लेंगे। बेटी अभी भी लड़के का ही नाम ले रही है। बेटी को नहीं ले जाएंगे, तो वो मर जाएगी।
बच्चे के जन्म के बाद युवक ने पत्नि को अपनाने से इंकार कर दिया।युवक का कहना था की शादी 4 माह पहले तय हुई थी। उसका इस बच्चे से कोई जुड़ाव नहीं हैं। वही लड़की पक्ष ने बताया युवक व युवती विवाह से पहले संपर्क में थे।
समस्या समाधान के लिए अब DNA टेस्ट की बात की जा रही है। शायद
अब DNA टेस्ट ही इसका राज खोलेगा।
फिलहाल
गांव में पंचायत हुई, और जच्चा – बच्चा को मायके भेज दिया गया हैं।

फोटो वरमाला के बाद स्टेज की हैं। जिसमे दूल्हा दुल्हन बैठे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *