वृक्षारोपण के साथ उनकी देखभाल के संकल्प के साथ आज नगर निगम हरिद्वार में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल (गुड्डू), सरकारी ठेकेदार सुशील शर्मा एवं अमित कुमार गुप्ता, जिला सह समन्वयक, भारत विकास परिषद ने संयुक्त रूप से हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया। इस अभियान पर उन्होंने 10 पेड़, ( जिनमें तीन नीम के, दो बरगद के, चार पीपल के और एक जामुन का पेड़ हैं।)हरे राम आश्रम के पीछे खाली मैदान में हरेला पर्व (सप्ताह) के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाए गए और उनकी संपूर्ण देखभाल का भी संकल्प लिया।
