उत्तरी हरिद्वार के वरिष्ठतम नागरिक लाल सिंह का 103 वर्ष की आयु में निधन हुआ, आज खड़खड़ी श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार।

सामाजिक हरिद्वार

उत्तरी हरिद्वार के वरिष्ठतम नागरिक लाल सिंह का निधन हो गया। आज मंगलवार को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पुत्र दिलीप ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि वह कल शाम तक भले चंगे थे और रोज की भांति शाम को शेयर करके घर आए थे आज सुबह उठने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका स्वर्गवास हो गया। उन्होंने बताया कि लाल सिंह जी की आयु 103 वर्ष से अधिक थी उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी और वह रोज सुबह शाम शहर पर जाया करते थे।उनके स्वर्गवास की सूचना पाते ही खड़खड़ी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।क्षेत्र के पार्षद महावीर वशिष्ठ , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर, सुभाष कपिल भाजपा नेताओं पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी दीपांशु विद्यार्थी आदि सहित अनेक गणमान्य उनके निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। कांग्रेस के नेता मुरली मनोहर ने कहा कि वह अपने सिद्धांतों पर चलने वाली व्यक्ति थे उन्होंने सफाई मजदूर यूनियन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अपने सेवाकाल के दौरान और उसके बाद भी उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहे। सीनियर सिटीजन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरीश रस्तोगी और महामंत्री गोपाल कृष्ण बडोला तथा वरिष्ठ नागरिक गुलशन नैय्यर, बृजभूषण विद्यार्थी,एड राकेश गुप्ता सतीश गुजराल एवं सुभाष कपिल आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।उनका आज दोपहर बाद खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *