गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गऊघाट पर शर्बत वितरण सेवा तेइसवें दिन भी रहा जारी।

धार्मिक हरिद्वार
मानव सेवा में योगदान कर रहा गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट-बाबा नंदलाल
गरीब, असहाय निर्धन परिवारों के उत्थान में सभी को सहयोग करना चाहिए-कमल खड़का
हरिद्वार, 24 जून। गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गऊघाट पर छबील लगाकर शर्बत वितरण सेवा तेइसवें दिन भी जारी रही। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक बाबा नंदलाल महाराज ने कहा कि सेवा ही ट्रस्ट का उद्देश्य है। विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से ट्रस्ट निरंतर मानव सेवा में योगदान कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि पर्यावरण में आए परिवर्तन की वजह से सभी को प्रचण्ड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए ठंडा शर्बत वितरित करने का निर्णय लिया गया और निरंतर श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। मौसम में बदलाव आने तक लगातार ठंडा शर्बत वितरित किया जाएगा। कमल खड़का ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से नेत्रहीन व निराश्रित लोगों को सुबह शाम भोजन कराया जा रहा है। इसके अलावा मलिन बस्तियों कालोनियों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए भी प्रयास जारी हैं। बच्चों को लेखन व पाठ्य सामग्री आदि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय निर्धन परिवारों के उत्थान में अपनी भागीदारी सभी को सुनिश्चित करनी चाहिए। निस्वार्थ सेवा भाव से ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायी जा सकती है। समाजसेवा का यह प्रकल्प सदैव जारी रहेगा। राजकुमार सोनी, तुषार सोनी, ललित सोनी, नितिन श्रोत्रिय, सन्नी वर्मा, हरमीत वर्मा, शिवकुमार ग्रोवर, सचिन शर्मा, चंद्रेश, मानेकर, हंसाबेन आदि ने शर्बत वितरण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *