सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी निर्णायक बढ़त की  और।

राजनीति राष्ट्रीय

हरियाणा के सोनीपत में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने 11000 से अधिक की बढ़त बनाई। आज 4 जून को वोटों की गिनती चल रही है। यहां विभिन्न पार्टियों की टिकट एवं निर्दलीय तौर पर 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के जो रुझान मिल रहे हैं, उनमें भाजपा के मोहन लाल बड़ौली व कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
सुबह से जहां कांग्रेस को यहां बढ़त मिली हुई थी, वहीं दोपहर को भाजपा आगे आ गई थी लेकिन कुछ समय बाद सतपाल ब्रह्मचारी ने पुनः बढ़त बना ली और यह बढ़त बढ़ती जा रही है अब तक यह बढ़त 11768 हो चुकी है।इनेलो के अनूप दहिया व जजपा के भूपेंद्र मलिक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इन दो पार्टियों से ज्यादा वोट बसपा के उमेश कुमार ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *