यमुनोत्री धाम मार्ग पर यात्रा पुनः सुचारू रूप से बहाल हुई, पहले पुलिस ने यात्रा रोकने की सलाह दी थी।

उत्तराखंड चार धाम यात्रा

श्री यमुनोत्री धाम
यात्रा पुनः सुचारु रुप से चल पड़ी है। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यातायात के सुरक्षित व सुचारु संचालन हेतु यमुनोत्री मार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी के मध्य संवेदनशील व संकरे स्थानों पर यातायात को गेट व वन वे सिस्टम से चलाया जा रहा है।

धाम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे बारिश का मौसम है, सभी श्रद्धालु बरसाती, छाता, गर्म कपडे व अन्य जरुरी सामग्री साथ रखकर यात्रा करें।

आप यात्रा पुनः आरम्भ कर सकते हैं। आपकी सुरक्षित व आनंदमयी यात्रा की उत्तराखंड पुलिस कामना करती है।
इसके लिए एक विडियो भी जारी किया गया है।
इससे पूर्व पुलिस ने श्रद्धालुओं को एक संदेश जारी कर यात्रा को स्थगित करने की अपील भी की थी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक स्थान पर अत्यधिक भीड़ दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *