उत्तरी हरिद्वार में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव।

धार्मिक हरिद्वार

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

उत्तरी हरिद्वार के शालिग्राम गंगा घाट पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित विपिन शर्मा के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्यारह ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर भगवान परशुराम व मां गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित विपिन शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को अपना कर समाज हित में कार्य करने चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ी को भगवान परशुराम के चरित्र के बारे में बताकर संस्कारवान बनाकर चरित्रवान बनाना चाहिए।शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने भगवान परशुराम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम क्रांतिवीर थे उन्होंने भारत का इतिहास बदल दिया अन्याय के विरुद्ध आंदोलन कर नीति पूर्ण काम के लिए लोगों को प्रेरित किया। जन्मोत्सव के मौके पर बालकृष्ण शास्त्री, विकास शर्मा,राजीव पाराशर,मांधाता गिरि, मनोज गिरि,देव पांडेय, प्रमोद गिरि धीरज पाराशर , राकेश शर्मा ,सुशील शर्मा,गणेश शर्मा,दीपक कुमार ,राजेश शर्मा, संदीप कुमार, तेज प्रकाश साहू, सोनू कुमार ,संजू कुमार , अंकुर कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *