मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर से रिहा होकर लौटे सौरभ वशिष्ठ के घर जाकर मुलाकात की।

Dehradun उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर की जेल से सकुशल वापस लौटे नौसेना के पूर्व अधिकारी कैप्टन सौरभ वशिष्ठ से उनके घर जाकर मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया

, मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों का मुंह भी मीठा किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ की सकुशल रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है।उन्होंने कहा सौरभ की रिहाई “मोदी है तो मुमकिन है” का स्पष्ट उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ वशिष्ट लम्बे समय के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार के लिए यह अवसर दीपावली जैसा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। ज्ञात रहे की कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा सुनाई गई थी भारत सरकार के विशेष प्रयासों से न केवल उनकी सजा माफ की गई बल्कि उन्हें रिहा भी किया गया सौरव वशिष्ठ उन्हीं 8 नौ सैनिकों के सम्मिलित थे। सौरभ को परिवार में पाकर परिजन गदगद हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *