बीती रात एक ट्रक बहादराबाद  बैरियर नंबर 06 के पास दुकानों में जा घुसा, एक महिला घायल हुई, ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भागा।

दुर्घटना हरिद्वार

बीती रात एक ट्रक सलेमपुर में बैरियर नंबर 06 के पास बेकाबू होकर एक वकील के ऑफिस और एक फास्ट फूड की दुकान में जा घुसा,ट्रक दुर्घटना से एक महिला घायल बताई जा रही है वहीं दुकानों का खासा नुकसान हुआ है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया, लेकिन क्लीनर को पकड़ लिया गया है।देखें ट्रक को मौके से हटाने का विडियो।


घटना 10 मार्च देर रात की है जब एक सामान से भरा ट्रक संख्या UP25A T9063 सलेमपुर बैरियर नंबर 06 के पास से गुजरते हुए बेकाबू होकर एडवोकेट हिमांक गुप्ता के ऑफिस और एक दुकान में जा घुसा, इस दुर्घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई,इतने में ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया। इस दुर्घटना में एक महिला भी घायल बताई जा रही है ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *