विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सोशल मीडिया बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया मनन दाणी ने सोशल मीडिया पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए सोशल मीडिया की ताकत की उपयोगिता बताई। उन्होंने बूथों में निवास करने वाले प्रत्येक निवासी तक पहुंचने का आवाहन करते हुए कहा कि संगठन, केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक करुण दत्ता ने सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्माे का उपयोग करते हुए सरकार की उपलब्धि शेयर करने के लिए कहा। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हमेशा सोशल मीडिया पर विरोधियों को कमेंट करते हुए संयमित शालिनता की भाषा का उपयोग करते हुए ही जवाब देना चाहिए एवं हमारे जनप्रतिनिधि के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को जनता तक पहुंचाएं। जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सोशल मीडिया से शीघ्र जनता तक पहुंचाए। सोशल मीडिया देाधारी तलवार की तरह है। इसलिए इसका उपयोग बहुत सावधानी से करें। जिला सोशल मीडिया प्रभारी व उपाध्यक्ष निपेन्दर चौधरी ने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सोशल मीडिया के साथ समर्पण और जन सेवा की भावना से कार्य करता है। लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष कुमार झा ने बताया कि सोशल मीडिया एक तीव्र गति से काम करने वाला संचार का माध्यम है जो शीघ्रता से संदेशों को पहुंचाने का काम करता है और पार्टी के प्रत्येक जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता को संगठन के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए इसका एक टूल की तरह उपयोग करना चाहिए। बैठक में सह संयोजक शिवम त्यागी, निर्मल सिंह, अनिल शर्मा, मोहित नेगी, अमित राज, गुडडु तिवारी, सतीश पंवार, सुशील चौहान, डा.चित्रा भट्ट, रीना चौहान, अक्षय कुमार, संचित डागर, डा. विरेन्द्र, शशी, अरविंद कुशवाहा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


