मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर०के० सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज बुधवार को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार गणेश सकलानी तथा श्रीमती सुमन सेमवाल प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद हरिद्वार के द्वारा शिविर का उद्धघाटन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों को कृमिनाशक दवा के महत्व एवं उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। जनपद में कुल 725256 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलायी जाएगी आज जो बच्चे दवा खाने से छूट जायेंगे उने 25 नवम्बर 2026 दवा खिलाएगी जाएगी कार्यक्रम में डी०पी०ओ० आर०के०एस०के० श्री भजन पंवार क्षेत्रीय समन्वय ए०एम०बी० श्री मोनू शर्मा जी आर०के०एस०के० काउंसलर श्रीमती रीता श्रीमती राजेश प्रभा एवं शिक्षा विभाग से जिला समन्वयक एम०डी०एम० दीपक पंवार तथा समस्त स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं विद्यालय प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


