उत्तराखंड में आज मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिहरी जिले के गूलर बाजार के पास एक बड़ा दुखद बस हादसा हो गया जिसमें 09 लोगों की मृत्यु हो गई।
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही “विश्वनाथ सेवा” की बस सुबह करीब 5:15 बजे गूलर पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे/नदी में गिर गई। बस में 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
हादसे में अब तक 09 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। शुरुआती जानकारी में 7 लोगों की मौके पर और 1 की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हुई। करीब 20 से 26 घायलों को SDRF, पुलिस और NDRF की टीमों ने बचाकर बाहर निकाला गया और एम्स ऋषिकेश सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में झारखंड, बिहार, असम, दिल्ली और उत्तराखंड के लोग शामिल हैं। SDRF कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त टीमें भी रेस्क्यू में लगी थीं।
टिहरी जिले की जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के अनुसार हादसा तेज मोड़ पर हुआ और कारणों की जांच की जा रही है।
यात्रियों के मुताबिक चालक तेज रफ्तार से बस चला था।
दुर्घटना में मृतकों की सूची

1. विक्की (37), पुत्र सेवाराम, निवासी चंदौसी संभल, उत्तर प्रदेश।
2. राजरॉय (56) पुत्र द्वारका नाथ रॉय, निवासी जलपाईगुडी. पश्चिम बंगाल।
3. वाहन चालक राजेन्द्र सिंह (48) पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम क्यूरी पोखरी, जिला रुद्रप्रयाग।
4. परिचालक अनुज भंडारी (27) पुत्र अतर सिंह, निवासी बठल बयाणी, शिवपुरी, टिहरी।
5. पुन्नू (55) पुत्र घुघरू, निवासी ग्राम मैखण्डी, बारजूला, कीर्तिनगर।
6. सुशील प्रताप सिलोडी (55) पुत्र ब्रहमानंद, निवासी गोपेश्वर चोमोली
7. दीपक गुप्ता (55) निवासी मध्य प्रदेश।
8. विकास गुप्ता, निवासी- मध्य प्रदेश।
9. रोहित कश्यप (35) निवासी चन्दोसी संभल उत्तर प्रदेश।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है।


