प्रेस क्लब हरिद्वार में दीपावली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित।

पर्व, त्यौहार और मेले हरिद्वार

भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष स्थान-धर्मेद्र चौधरी
प्रेस क्लब में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल के संयोजन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, बालकृष्ण शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ल, रामचंद्र कन्नौजिया, काशीराम सैनी, अविक्षित रमन, देवेंद्र शर्मा, महंत शिवशंकर गिरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। पत्रकारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी एवं महासचिव सूर्यकांत ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावाली प्रकाश का पर्व है और  भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष स्थान है जो हमें सही मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है।

जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते हुए सभी मिलकर समाज के कमजोर वर्ग के जीवन में फैले अंधियारे को दूर करने का प्रयास करें।

के के त्रिपाठी,मेहताब आलम और रामेश्वर शर्मा ने गीत, कविता और गजल की प्रस्तुति दी।

वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्षों गुलशन नैय्यर,आदेश त्यागी, गोपाल सिंह रावत,रामचंद्र कन्नौजिया, अविक्षित रमन, रजनीकांत शुक्ल, बृजेंद्र हर्ष, संजय रावल, अमित शर्मा राजेश शर्मा और वरिष्ठ पत्रकारों ललितेन्द्र नाथ, सुभाष कपिल, अमित गुप्ता , मनोज रावत अश्विनी अरोड़ा, कुलभूषण शर्मा आदि ने भी दीपावाली की शुभकामनाएं दी और जीवन में पर्वो के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी प्रेस क्लब सदस्यों को उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्रवण झा,राहुल वर्मा, सुनील पाल, स्वरूप पुरी, आशीष मिश्रा, संदीप शर्मा, अरूण शर्मा, नवीन चौहान, अनिरुद्ध भाटी, संजीव शर्मा,विकास चौहान,  केके पालीवाल, अश्वनी शर्मा, मुदित अग्रवाल, लव शर्मा,  रामेश्वर गौड़, अवधेश शिवपुरी, शिवकुमार चौहान, निशा शर्मा, मंजू नेगी,राव रियासत पुंडीर, शिवप्रकाश शिव, राजकुमार, रत्नमणी डोभाल, पुरूषोत्तम शर्मा, रविंद्र सिंह, शिवा अग्रवाल, डा.रूपेश शर्मा, आफताब खान, विकास झा, रोहित सिखौला, एमएस नवाज , तनवीर अली मुकेश वर्मा, परमजीत राणा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे। कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा,सोम त्यागी और मनोज सैनी आदि ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *