पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी स्व.मुलायम यादव को श्रद्धांजलि।

राजनीति हरिद्वार

गरीब, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और मजलूमों की आवाज थे मुलायम सिंह यादव-आशीष यादव
समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथी पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जटवाड़ा पुल ज्वालापुर स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बाद माननीय मुलायम सिंह यादव ही ऐसा नेता हैं। जिन्हें नेताजी का संबोधन दिया गया। आशीष यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीब, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और मजलूमों की आवाज थे। उत्तर प्रदेश के अपने मुख्यमंत्री काल में मुलायम सिंह यादव ने अस्पतालों में इलाज और दवा मुफ्त करने के साथ निःशुल्क शिक्षा व किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी उपलब्ध कराने जैसे निर्णय लिए। केंद्र में रक्षा मंत्री रहने के दौरान उन्होंने सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के पार्थिक शरीर को सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था लागू की। समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू एवं मौसम अली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव ने आजीवन समाज के गरीब तबके के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री रहने के दौरान कन्या विद्या धन योजना, बेरोजगारी भत्ता, वृद्धा पेंशन, यश भारती, भूमि सेना योजना लागू कर उत्तर प्रदेश की जनता को लाभ दिया। उनका संघर्षपूर्ण जीवन हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। दीक्षांत शर्मा, महेंद्र यादव, अशोक यादव, आदेश उपाध्याय, रहीस अहमद, शिशु कश्यप, मौसम अली, राव धन्नू, राजेश कुमार, भगवान दास, आस्तिक यादव, दिलशाद, अभि यादव, अंकित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *