सक्षम की जिला इकाई की बैठक में किया प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान।

सामाजिक हरिद्वार

समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में रविवार से शुरू हो रहे प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और अर्द्ध कुंभ के दौरान आयोजित किए जाने वाले नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया गया।  सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा और जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव राठी के संचालन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का भाव जागृत करना है। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर रविवार को देहरादून के झाझरा स्थित धीमहि प्रकल्प में आयोजित किएक जा रहे एक दिवसीय प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। वर्ग में कार्यकर्ताओं को सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडे, उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री देवेंद्र एवं मुख्य वक्ता प्रांत सहसंपर्क प्रमुख डा.अभय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ललित पंत ने बताया कि 2027 में हरिद्वार अर्धकुंभ मेले के दौरान 40 दिवसीय नेत्रकुंभ का आयोजन किया जाएगा। नेत्रकुंभ सेवा का महायज्ञ और विश्व का सबसे बड़ा नेत्र चिकित्सा शिविर होगा। इसे सफल बनाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में जनपद के अधिक से अधिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंग। साथ ही नेत्र कुंभ में कार्यकर्ताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत, जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव राठी, जिला महिला प्रमुख सीमा चौहान, विमलेश गौर, गौरव, राज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *