सचिव लोक निर्माण विभाग ने सड़कों एवं पुलों से जुड़े कार्यों को  निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए ।

अर्ध कुंभ 2027 प्रशासन हरिद्वार

कुंभ क्षेत्र की सड़कों एवं पुलों से जुड़े सभी कार्य समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं : सचिव लोनिवि

कुंभ मेला से पहले राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव में तेजी लाने के साथ पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने को कहासचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने आगामी कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत सड़कों एवं पुलों के निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को हरिद्वार में संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही अनेक सड़कों एवं निर्माणाधीन पुलों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सचिव ने सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सड़कों एवं पुलों से जुड़े कार्यों को हर हाल में निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कही कि कार्यों में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाय ।

सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने आगामी कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत सड़कों एवं पुलों के निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को हरिद्वार में संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही अनेक सड़कों एवं निर्माणाधीन पुलों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सचिव ने सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सड़कों एवं पुलों से जुड़े कार्यों को हर हाल में निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कही कि कार्यों में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाय ।सीसीआर सभागार में आयोजित बैठक में सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कुंभ मेला-2027 के लिए महत्वपूर्ण सड़कों एवं पुलों के निर्माण, अनुरक्षण तथा सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के अभियान की प्रगति की समीक्षा की। सचिव लोनिवि ने कहा कि कुंभ मेला हरिद्वार की पहचान और प्रतिष्ठा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके दृष्टिगत हरिद्वार तक आने वाले प्रमुख मार्गों के साथ ही हरिद्वार एवं रुड़की नगर की आंतरिक सड़कों तथा पुलों को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और आवागमन के लिए सुगम बनाया जाना आवश्यक है।

सीसीआर सभागार में आयोजित बैठक में सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कुंभ मेला-2027 के लिए महत्वपूर्ण सड़कों एवं पुलों के निर्माण, अनुरक्षण तथा सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के अभियान की प्रगति की समीक्षा की। सचिव लोनिवि ने कहा कि कुंभ मेला हरिद्वार की पहचान और प्रतिष्ठा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके दृष्टिगत हरिद्वार तक आने वाले प्रमुख मार्गों के साथ ही हरिद्वार एवं रुड़की नगर की आंतरिक सड़कों तथा पुलों को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और आवागमन के लिए सुगम बनाया जाना आवश्यक है।

उन्होंने सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव से जुड़ी सभी कार्यदायी संस्थाओं को दिन-रात कार्य करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर निर्माण सामग्री, श्रमिक एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि संसाधनों के अभाव में कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करना सभी संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सचिव ने सभी संबंधित एजेंसियों को कार्यों की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी और आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण भी किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की निगरानी के साथ-साथ सामने आने वाली समस्याओं एवं बाधाओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सचिव लोनिवि ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को कुंभ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित परियोजनाओं को 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरिद्वार बाईपास, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के हरिद्वार स्पर तथा एनएच-74 के हरिद्वार-नगीना सेक्शन में चल रहे कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के दौरान ये मार्ग यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे, इसलिए इनका कार्य मेला शुरू होने से पहले पूरा किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित प्रमुख चौराहों के सुधार कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंडी चौक चौराहे के सुधार एवं सर्विस लेन के चौड़ीकरण के कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा, ताकि इससे निर्माणाधीन एडमिन रोड के कार्य की प्रगति प्रभावित न हो। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित सभी कार्यों की समयबद्ध प्रगति के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन, मेलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कार्यों में यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसे तत्काल संज्ञान में लाकर संबंधित स्तर पर उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हरिद्वार एवं रुड़की नगर की आंतरिक सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण एवं अवस्थापना कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की संबंधित विभाग तत्काल मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, नगर आयुक्त हरिद्वार श्री नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती, मुख्य अभियंता लोनिवि श्री दयानंद, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, नगर आयुक्त रुड़की श्री गोपाल राम बिनवाल, उप मेलाधिकारी कुंभ श्री आकाश जोशी, उप मेलाधिकारी कुंभ श्री मंजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि श्री डी.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता टेक्निकल सेल श्री मनोज भट्ट, एनएचएआई के पीडी नजीबाबाद श्री संकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि श्री योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीआईयू श्री प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्री सुरेश तोमर, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) श्रीमती मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग श्री विनोद कुमार जोशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित, नगर आयुक्त हरिद्वार  नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी  दयानंद सरस्वती, मुख्य अभियंता लोनिवि  दयानंद, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी  दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, नगर आयुक्त रुड़की  गोपाल राम बिनवाल, उप मेलाधिकारी कुंभ  आकाश जोशी, उप मेलाधिकारी कुंभ मंजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि  डी.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता टेक्निकल सेल श्री मनोज भट्ट, एनएचएआई के पीडी नजीबाबाद  संकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि  योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीआईयू  प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) श्रीमती मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग श्री विनोद कुमार जोशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने कुंभ क्षेत्र में विभिन्न निर्माणाधीन सड़कों एवं पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एडमिन रोड के निर्माण कार्य तथा चंडी चौक सर्विस लेन के चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।सचिव लोनिवि ने नारसन बॉर्डर से लंढौरा, लक्सर, सोनाली पुल होते हुए रुड़की तक सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्गों के अनुरक्षण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के दृष्टिगत इन मार्गों की स्थिति को बेहतर बनाए रखना आवश्यक है तथा अनुरक्षण एवं निर्माण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

सचिव लोनिवि ने नारसन बॉर्डर से लंढौरा, लक्सर, सोनाली पुल होते हुए रुड़की तक सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्गों के अनुरक्षण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के दृष्टिगत इन मार्गों की स्थिति को बेहतर बनाए रखना आवश्यक है तथा अनुरक्षण एवं निर्माण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने दक्षद्वीप एवं खड़खड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पुलों के निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *