मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रिफायनिंग के लिए जा रहा घी का टैंकर पलटा, घी लूटने के लिए हाईवे पर लोगों का जमावड़ा ,हाईवे पर मचा घी की लूट।मुरादाबाद हाईवे पर घी से भरा ट्रक पलट गया जिससे सड़क पर घी बहने लगा तो मदद के बजाय शुरू हो गई बटोरने की होड़, घटना का विडियो वायरल हो रहा है और लोग कई प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में हाईवे पर घी से भरा ट्रक पलटने के बाद सड़क पर सामान बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ डिब्बे और बर्तन लेकर सड़क पर फैला घी बटोरती नजर आई।
सामने आए वीडियो में लोग सड़क पर बिखरे माल को इकट्ठा करते दिखाई दे रहे हैं।
हादसा अपने पीछे एक बड़ा सवाल छोड़ गया
मुसीबत में फंसे लोगों की मदद पहले या सड़क पर बिखरे सामान को समेटना
वायरल वीडियो ने हादसे के साथ-साथ मौके पर मौजूद लोगों के रवैये को भी चर्चा में ला दिया है।


