कोर यूनिवर्सिटी में ‘वन स्टूडेंट, वन ट्री’ पौधरोपण अभियान आयोजित।

शिक्षा सामाजिक हरिद्वार

कोर यूनिवर्सिटी, रुड़की में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ ‘वन स्टूडेंट, वन ट्री’ पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण करते हुए उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरा-भरा बनाना रहा।
इस अवसर पर कोर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट ई.सी. जैन, वाइस प्रेसिडेंट डॉ श्रेयांश जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ चारु जैन, वाइस चांसलर अनूभा सिंह तथा डीन, कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज, डॉ जगेश्वर नाथ सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना केवल प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के माध्यम से ‘एक विद्यार्थी, एक पेड़’ का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *