भूपतवाला में परमार्थ घाट के पास से 522 ग्राम चरस समेत तस्कर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Police अपराध हरिद्वार


नगर कोतवाली पुलिस ने चरस समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 522 ग्राम चरस बरामद की गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।

जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एसएसपी के नशा तस्करी और बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस टीम भूपतवाला क्षेत्र में परमार्थ घाट के निकट बन्दा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुंदर सिंह पुत्र स्व.रतन सिंह निवासी गलाती थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 522 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। उसने बताया कि वह अपने गांव से सस्ते दाम में चरस खरीदकर हरिद्वार बेचने आया था। पुलिस टीम में एसआई खेमेन्द्र गंगवार, हेडकांस्टेबल प्रदीप पंवार व गुलशन नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *