पूर्व राष्ट्रपति स्व० डॉ राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर बाल मंदिर स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस ।

शिक्षा सम्मान हरिद्वार

बाल मन्दिर सी० से० स्कूल से 1 भेल में शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमे सभी अब शिक्षको, कर्मचारियों ने भाग लिया सभी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के अनुशासन प्रभारी ब्रिजेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षा जगत के लिए एक अनूठा त्यौहार है क्योंकि पूरे वर्ष लगन, निष्ठा के साथ कार्य करके आज के दिन शिक्षक अपने को गौरवान्नित महसूस करता है। शिक्षक आज यह समाज में एक अलग पहचान रखता है, यह सम्मान हमें डा राधाकृष्ण जी के द्वारा ही प्राप्त हुआ है ।हम आज उनको इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपकी आत्मा जहां भी हो वो इसी प्रकार राष्ट्र सेवा करते रहे। विद्यालय के वरिष्ठ लेखाकार सुनील सैनी ने कहा कि समाज को दिशा दिखाने के कार्य शिक्षको द्वारा किया जाता रहा है सभी को केवल निष्ठा समर्पण की आवश्यकता है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मनोयोग से जीवन में निर्धारित कर के प्रत्येक कदम पर सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन सध्या शर्मा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान निखत परवीन सुनील सैनी, राम अवध, गीता , राजकुमार , बृजेश शर्मा अरशद अली, वेद राम, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी का स्मृति चिहन देकर सम्मान करने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *