उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हुआ,कल मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई,कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित।

मौसम एवं जलवायु उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले चार दिन (31 अगस्त से 3 सितंबर तक) भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है,कई जनपदों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है ।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून (IMD) के अनुसार, राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राज्य के सभी जिलों में हल्की से भारी बारिश का दौर जारी है,जिससे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा बढ़ गया है आज बाजपुर में सर्वाधिक 60.5 नीलकंठ में 49 , हरिद्वार में 46.5 कालाडुंगी में 43.5 , हाथीबड़कला में 37.5 मिमी सहित प्रदेश के सभी भागों में बारिश हुई है। 05 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने कल 31 अगस्त (सोमवार) को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, नैनीताल, देहरादून, पौड़ी बागेश्वर और चमोली जनपदों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।इसके अलावा हरिद्वार सहित बाकी सभी जिलों में यैलो अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र गति से बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।1,2 और 3 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विशेष रूप से संवेदनशील पहाड़ी इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।। प्रमुख प्रभावित क्षेत्र और सुरक्षा निर्देशदेहरादून और मैदानी इलाके: अधिकतम तापमान 81°F से 85°F (लगभग 27°C से 29°C) और न्यूनतम तापमान 74°F (23°C) के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश के कई दौर चलेंगे।यात्रियों के लिए सलाह: यदि आप चारधाम यात्रा या उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों (जैसे ऋषिकेश-बद्रीनाथ या गंगोत्री हाईवे) पर यात्रा कर रहे हैं, तो भूस्खलन की स्थिति पर नज़र रखें। भारी बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *