अवैध कालोनी की प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर एच आर डी ए डंडा, प्लाटिंग को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया।

हरिद्वार प्रशासन समस्या

ग्राम नाथूखेडी, मंगलौर, तहसील रूड़की, जिला-हरिद्वार में श्री हितबद्ध व्यक्ति द्वारा 20′ * 30′ की माप में आवासीय निर्माण कार्य किया जा रहा है।

आर०आई०सी० स्कूल से आगे, सिसौना, तह०भगवानपुर, जिला-हरिद्वार में श्री मुसीर आलम द्वारा लगभग 10 से 15 बीघा भूमि पर अवैध कालोनी का निर्माण किया जा रहा है।

प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माण को सील तथा जे0सी0बी0 की सहायता से अनाधिकृत प्लाटिंग/विकास कार्य को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *