राखी से तीन दिन पहले एक सगे भाई पर अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप, रुड़की क्षेत्र की घटना।

हरिद्वार Police अपराध

हरिद्वार जनपद के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विक्की नाम के युवक पर अपनी दोनों बहनों पर अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर जान से मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी गणेशपुर में पहली बहन शकुंतला को गोली मारने के बाद आजाद नगर पनियाला रोड पहुंचा, जहां दूसरी बहन पुष्पा और उसके पति पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई,जबकि पुष्पा का पति घायल बताया जा रहा है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा देखें वीडियो

प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि वारदात की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आरोपी घटना के बाद फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दो सगी बहनों की हत्या की घटना से इलाके में शोक और तनाव का मौहल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *