चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन के तीसरे चरण में राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि और मेयर किरण जैसल के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को गुहार लगाई।

समस्या स्वास्थ्य हरिद्वार

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने अपने आंदोलन के तृतीय चरण में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री  माननीय स्वास्थ्य मंत्री  को ज्ञापन भेजे । कर्मचारी संघ ने 21 अगस्त  आंदोलन के चतुर्थ चरण में महानिदेशक  के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
   आज बुधवार को आंदोलन के तृतीय चरण में माननीय मुख्यमंत्री माननीय स्वास्थ्य मंत्री  को  राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ओम प्रकाश जमदग्नि, और महापौर किरण जेसल  के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया और उनसे अनुरोध किया गया कि माननीय मुख्य मंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री को अपने स्तर से प्रबल संस्तुति सहित भेजने की कृपा करेंगे।
   प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश संगठन सचिव दिनेश गुसाईं, विपिन नेगी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा है कर्मचारी संघ अपना शांति पूर्ण आंदोलन कर रहा है किन्तु महानिदेशालय/शासन कोई धयान नहीं दे रहा है जबकि संगठन बार बार अवगत करा रहा है कि इस पदोन्नति से सरकार/शासन को कोई भी वित्तीय भार नहीं पड़ेगा कर्मचारी सम्मान सहित सेवानिवृत्त हो जाएंगे किंतु कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है उनका उत्पीड़न, और शोषण लगातार किया जा रहा है।
  प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर उप शाखा मंत्री ऋषिकुल अजय कुमार, अध्यक्ष गुरुकुल ताजबर सिंह, मनीष पंवार संगठन सचिव नितिन कुमार, उपाध्यक्ष बाला देवी ने कहा कि शासनादेश होने के बाद भी आज तक वर्दी भत्ता वेतन में नहीं लगाया गया है न ही वर्षों से धुलाई भत्ता बढ़ाया गया है नर्सेज संवर्ग को पौष्टिक आहार भत्ता दिया जा रहा है, जबकि उन्हीं के साथ ड्यूटी करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पौष्टिक आहार भत्ता भी दिया जाता है इस तरह कर्मचारियों का उत्पीड़नं हर विभाग के अधिकारी कर रहे हैं अब मान सम्मान की लड़ाई लड़ी जा रही हैं जो माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के न्याय देने के पश्चात आंदोलन को रोका जा सकता है उन्होंने कहा कि कर्मचारी अब 21 अगस्त को महानिदेशक महोदया के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे जब तक वार्ता में कर्मचारियों की पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्तों का निस्तारण न होने की दशा में आंदोलन उग्रता की और बढ़ेगा ।इस दौरान कर्मचारियों, की मांग महानिदेशालय से न होने की दशा में आंदोलन की अग्रिमओर उग्र रणनीति तैयार की जाएगी।
   ज्ञापन देने वालों में दिनेश लखेड़ा, राजेंद्र तेश्वर, राकेश भंवर, नितिन कुमार, अजय कुमार, ललित शाह, सुरेश गोस्वामी, भोपाल शाह, राजेंद्र रावत, नागेश नौडियाल, महेंद्र पड़ियार, पुरण सतवाल, त्रिलोक सिंह, आनंद, ताजबर सिंह, मनीष पंवार अनिल कुमार इत्यादि शामिल रहे।
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *