राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़मीरपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
भाजपा नेता मनोज गौतम ने किया ध्वजारोहण।

राष्ट्रीय शिक्षा हरिद्वार

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़मीरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथी उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज गौतम ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान ओर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। मनोज गौतम ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक शहीदों के बलिदान से मिली है। आजादी की रक्षा और देश को विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की योजनाएं पहुंचा रही है। हमारा कर्तव्य है कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर समाज को सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में हेमलता बर्थवाल संगीता यादव नितिन जोशी गुलफाम आसिफ अली महफूज अली दिलदार अशोक सैनी राशिद अली संदीप मोहम्मद हारुन नफीस आदि सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *