चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध घर घर जाकर किया जनजागरण।

हरिद्वार समस्या स्वास्थ्य

17 अगस्त और 18अगस्त को प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, के माध्यम से महानिदेशक महोदया और परिसर निदेशक ऋषिकुल गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कालेज की और से कुलपति, कुलसचिव महोदय को ज्ञापन भेजा जाएगा।
दिनांक 16 अगस्त 2026 चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने ऋषिकुल गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कालेज हरिद्वार, मेला चिकित्सालय परिसर हरिद्वार में जाकर कर्मचारियों को अपनी मांगो के प्रति जागृत करने का कार्य किया संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता की मांग जायज और न्यायोचित है हम अनाधिकृत रूप से कुछ भी गलत नहीं मांग रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री जी, स्वास्थ्य मंत्री जी को हमारी मांगे पूर्ण कर न्याय देना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश ,महामंत्री सुनील अधिकारी , प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, जिलामंत्री राकेश भंवर एवं समस्त प्रदेश/जनपद पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी अब उत्पीड़न और अन्याय नहीं सहेंगे अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदेश के नेताओं ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कितना भी कार्य कर ले फिर भी कहा जाता है कि वो कार्य नहीं करते क्योंकि वो तो दूसरे संवर्ग का कार्य कर रहा है तो कैसे पता चलेगा कि वो कार्य कर रहा है या नहीं उसे कभी जनरेटर ऑपरेटर, कभी ऑक्सीजनरेटर ऑपरेटर, कभी ड्रेसर, प्लास्टर सहायक, लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक पुस्तकालय सहायक का कार्य करना पड़ रहा है तो अपना कार्य तो करता ही है दूसरे संवर्ग का कार्य भी करता है हालत ये हैं कि अधिकारी वार्ड ब्वाय वार्ड आया से सफाई कर्मचारी और धोबी का कार्य कराकर अन्य कई ऐसे कार्य जो उनके है ही नहीं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आंदोलन को धार देनी होगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अधिकारियों का होगा।
जनजागरण में दिनेश लखेड़ा, मूल चंद चौधरी, राकेश भंवर, छत्रपाल सिंह, राजेन्द्र तेश्वर, नितिन कुमार संदीप शर्मा,एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *