चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा है कि जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से पद के विपरीत कार्य लिए जाने और कर्मचारियों के उत्पीड़न को किसी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ 16 अगस्त से जनजागरण और वर्चुअल बैठक में आंदोलन उग्र किया जाएगा,और 17 एवं 18 अगस्त 2026 को द्वितीय चरण में प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, परिसर निदेशक ऋषिकुल गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कालेज हरिद्वार के माध्यम से महानिदेशक महोदया चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं माo कुलपति, कुलसचिव महोदय, को ज्ञापन भेजा जाएगा।
आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को प्रथम चरण के पांचवें दिवस भी काली फीती बांधकर अपना कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष महेंद्र पड़ियार, अर्जुन पड़ियार, देहरादून से जिलाध्यक्ष नवीन नवानी, सौरभ सिंह, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष पुरण सतवाल, मंत्री त्रिलोक सिंह, जिलाध्यक्ष ललित शाह, सुरेश गोस्वामी, रुद्रपुर के जिलाध्यक्ष भोपाल शाह सहित सभी ने प्रदेश के सभी मुख्यालयों में प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर जिला मंत्री राकेश भंवर संगठन सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि अभी तक किसी अधिकारी ने संगठन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है जिसके कारण कर्मचारियों मे आक्रोश व्याप्त है ना ही लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक के 200 पदों पर पदोन्नति के बारे में महानिदेशालय/शासन स्तर से कोई कार्यवाही की जा रही है, 16अगस्त को कर्मचारी संगठन जनजागरण अभियान चलाकर कर्मचारियों को संगठन के आंदोलन को उग्र कैसे किया जाना है वो बताया गया।प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर आंदोलन की रणनीति में उग्रता लाई जाएगी, कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की पूरे प्रदेश से शिकायत आ रही है कि अधिकारियों द्वारा पद के विपरीत कार्य लिया जा रहा है या करने का दबाव बनाया जा रहा है इस तरह अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में सभी अध्यक्ष मंत्री को आदेशित किया जाता है कि जनपद स्तर अधिकारियों के विरुद्ध भी अलग से आंदोलन करना सुनिश्चित करें।
काली फीती बांधकर अपना कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करने वालों में दिनेश लखेडा, छत्रपाल सिंह, राजेन्द्र तेश्वर राकेश भंवर, मूलचंद चौधरी, बद्री प्रसाद,संदीप शर्मा, मुकेश कुमार, ताजबर सिंह, मनीष, अनिल कुमार, पप्पू प्रबल सिंह, नीलम, ईशा, डोली, बाला देवी, बृजेश इत्यादि शामिल और आगे की रणनीति उग्र की जाएगी।


