राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना ही जन निर्माण पार्टी का संकल्प-देवेंद्र प्रजापति, अनेक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राजनीति हरिद्वार

जन निर्माण पार्टी की बैठक आयोजितजन निर्माण पार्टी की बैठक का आयोजन पार्टी कार्यकर्ता मुकेश उपाध्याय के सुभाष नगर स्थित आवास पर किया गया।





पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र प्रजापति की अध्यक्ष एवं सत्यवीर राठी के संचालन में आयोजित बैठक पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गयी। इस दौरान रावली महदूद से आए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। देवेंद्र प्रजापति ने सभी को पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि हम सभी को देश निर्माण के लिए कार्य करना है। देश निर्माण के लिए राज्यों का सशक्त होना जरूरी है। राज्य के लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाएं दिलाना ही जन निर्माण पार्टी का संकल्प है। उन्होंने बताया कि चार-पांच योजनाओं से विधायक रहे विभिन्न पार्टियों के नेता अपने क्षेत्र में 25 साल में इतना काम नहीं कर पाए। जितना खानपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा जी द्वारा किया गया है। यह प्रमाण है कि यदि जन निर्माण पार्टी को मौका मिले तो वह पूरे उत्तराखंड को विकसित राज्य बना सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी का ध्यान रखना है और बड़े राजनीतिक दलों को मुंहतोड़ जवाब देना है। बैठक मे सत्यवीर राठौड़, मुकेश उपाध्याय, मांगेराम प्रजापति, राजकुमार प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। सदस्यता लेने वालों में डा.जेपी सिंह तूफानी, अरुण उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, वरुण उपाध्याय, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, अर्जुन उपाध्याय, हिमांशु कुमार, तरुण उपाध्याय, वेश कुमार, दीपक कुमार, फैजान अहमद, मंजू देवी, वंशराज, संजो देवी, अंजू देवी, प्रवेश देवी, शीतल देवी, बंती देवी, राखी देवी, रुशी देवी, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *