देशराज कर्णवाल समरसता संकल्प कलश लेकर गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

उत्तर प्रदेश धार्मिक

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मभूमि से “समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ
650वीं जयंती वर्ष पर सामाजिक समरसता और समानता का लिया गया संकल्प।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज उनकी पावन जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से “समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर *समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने प्रतिभाग कर गुरु महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही समरसता का प्रतीक कलश लेकर उत्तराखण्ड के लिए रवाना हुए।



कर्णवाल ने कहा कि गुरु रविदास जी ने पूरे जीवन *”मन चंगा तो कठौती में गंगा”*, *”सबको समान”* और *”बेगमपुरा”* का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समानता और बंधुत्व की नींव रखी।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड सरकार भी गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
https://youtube.com/shorts/zfK7wqgtNQE?si=rXl-scmlq9L_XClH

650वीं जयंती वर्ष पर चलाए जा रहे इस “समरसता संकल्प अभियान” के माध्यम से प्रदेश के गांव-गांव तक गुरु महाराज के विचारों को पहुंचाया जाएगा। इसके अंतर्गत कलश यात्रा, दीपोत्सव, संगोष्ठी एवं सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में संत समाज, महापीठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *