उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, मुख्यमंत्री सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया।।

हरिद्वार

उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हृदयाघात के कारण हुआ आकस्मिक निधन।
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट के निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। देर रात हार्ट अटैक आने के बाद ईसी रोड स्थित सिटी हार्ट अस्पताल में कराया गया था भर्ती। एन.डी. तिवारी सरकार में परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके है हीरा सिंह बिष्ट।लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे और उत्तराखंड इंटक (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। हीरा सिंह बिष्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई।वे 1985 में उत्तर प्रदेश के और 2002 और 2014 में उत्तराखंड के विधायक रहे थे।उनके निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *