हरेला पर्व के अवसर पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आज शुक्रवार को बिल्वकेश्वर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। संस्था अध्यक्ष अमरीश रस्तोगी ने कहा कि सीनियर सिटीजंस ने ‘मेरा जीवन मेरा वृक्ष’ के संकल्प के साथ बिल्वकेश्वर मंदिर और गौरी कुंड के क्षेत्र को अधिक हरा भरा बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया।

स्वामी अरुण वन ने इस प्रयास सराहना करते हुए यहां लगाए गए पौधों के संरक्षण का आश्वासन दिया।

संस्था के मीडिया प्रभारी सुभाष कपिल ने बताया हरियाली को समर्पित हरेला पर्व पर सीनियर सिटीजंस वेलफेयर सोसायटी द्वारा बिल्केश्वर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया जिसमें आंवला, नीम ,बेहड़ ,बेल आदि के वृक्षों का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता सीनियर सिटीजंस की इस संस्था ने समाज और देश हित के कार्यों का संकल्प लिया है इसी क्रम में आज संस्था के सदस्यों द्वारा आज वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक गिरी, कमल सेठ, विजय बंसल, विदेश गुप्ता, सरदार त्रिलोचन सिंह , अमरीश रस्तोगी,एड राकेश गुप्ता, स्वामी अरुण वन और सुभाष कपिल आदि उपस्थित रहे।

