आज वृहस्पतिवार को हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के निर्देशन में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया |

हरेला पर्व के उपलक्ष में कावड पटरी, गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय के निकट व रोशनाबाद में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया |

वृक्षारोपण के दौरान विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाये गए जिनमे मुख्यतः बेल पत्र, नीम, बरगद, जामुन, गुलमोहर, आवला, पीपल, कचनार, अमलतास इत्यादि है | वृक्षारोपण के दौरान सचिव प्रत्यूष सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी व प्राधिकरण के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे |

