“पुराने अनुभवों का आधार नये उपक्रम का स्वरूप तथा प्रगति का मार्ग तय करता है। कार्य करने वाले के लिए कल कभी नही आता। आज से आरम्भ करने वाला ही कार्य मे सफलता प्राप्त करता है”, यह उदगार गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार की कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा ने नवीन सत्रारम्भ को संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित यज्ञ के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि शैक्षिक प्रगति किसी भी संस्थान की प्रगति का मूल कारण है। शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा छात्र-छात्राओं के नव-निर्माण के लिए शैक्षिक वातावरण, संसाधन तथा अध्यापक गुणवत्ता प्रमुख घटक है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये कुलसचिव प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति मे शिक्षा, मूल्यांकन तथा वित्त प्रमुख आवश्यकताओं मे सम्मिलित है। जिनमे संतुलन बना रहना जरूरी है। वित्ताधिकारी प्रो0 वी0के0 सिंह ने समस्याओं निस्तारण मे सम्भव नियोजन तथा वित की स्थिति को प्रस्तुत किया। मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एल0पी0 पुरोहित ने विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने मे शिक्षकों के सहयोग की सराहना की तथा एन0ई0पी0 के नये क्रेडिट सिस्टम के बारे जानकारी प्रदान की। आई0क्यू0ए0सी0 के डायरेक्टर प्रो0 पंकज मदान ने नॉक सम्बधी तैयारियों पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम मे प्रो0 ब्रह्मदेव, प्रो0 प्रभात कुमार, प्रो0 डी0एस0 मलिक, प्रो0 दिनेश चन्द शास्त्री, प्रो0 नवनीत, प्रो0 कर्मजीत भाटिया, उपकुलसचिव डॉ0 श्वेतांक आर्य, प्रो0 राकेश जैन, प्रो0 अरुण कुमार, प्रो0 राजकुमार भाटिया, प्रो0 मुकेश कुमार, प्रो देवेन्द्र गुप्ता, प्रो0 पवन कुमार, प्रो0 नमिता जोशी, प्रो0 मंजूषा कौशिक, डॉ अजय मलिक, डॉ0 ऋषि शुक्ला, डॉ0 दीनदयाल, डॉ प्रशांत तेवतिया, डॉ0 वेदव्रत, डॉ0 भारत वेदालंकार, डॉ0 विपुल भट्ट, डॉ0 विपिन कुमार, डॉ अजित तोमर, डॉ0 शिवकुमार चौहान, डॉ0 एम0एम0 तिवारी, डॉ0 उधम सिंह, डॉ0 बबलू वेदालंकार, डॉ0 मनोज कुमार, डॉ0 नितिन भारद्वाज, डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 अनुज कुमार, डॉ0 हिमांशु पंडित, डॉ0 सुनील कुमार, डॉ0 हिमाशु गुप्ता, प्रो0 सतेन्द्र राजपूत, डॉ0 अश्वनी जांगडा,डॉ0 मदन लाल जाट, विकास कुमार, नीरज बिडला, अंकित कृष्णात्री, डॉ0 भगवान दास, नारायण, मनीष अग्रवाल, डॉ0 कपिल गोयल, कुलभूषण शर्मा, डॉ0 दलीप कुशवाहा, राजकुमार, रमेश चन्द,हेमन्त सिंह नेगी, डॉ0 जगराम मीणा आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 प्रभात कुमार द्वारा किया गया।


