चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने बताया कि पूर्व घोषित आंदोलन कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ श्रेणी पदाधिकारी और कार्यकारणी सदस्य महानिदेशालय देहरादून पहुंचना प्रारंभ हुए और महानिशालय प्रशासन, के विरुद्ध नारेबाजी प्रारंभ कर दी, नारेबाजी और प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे कि महानिदेशक महोदया ने स्टाफ ऑफिसर डा बी पी सिंह संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के बुलाया गया।
वार्ता में 05 मांगो को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में महानिदेशालय के अधिकारी और संगठन के पदाधिकारियों के बीच समझौता हुआ जिसमें कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति सितम्बर माह 2026 तक किए जाने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति कनिष्ठ सहायक के पद होने के कारण लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक, के पदों पर आई पी एच एस मानको के तहत पशुपालन विभाग नियमावली 2019 की तर्ज पर वन टाइम सेटलमेंट के तहत प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजा जाएगा।
नर्सेज संवर्ग की भांति मरीजों के संपर्क में रहने पर पौष्टिक आहार भत्ता दिया जाता है वैसे ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के धूलाई भत्ता 90रुपए से बढ़ाकर अन्य संवर्ग की भांति 500रुपए किया जाए। इन मांगो को पर समझौता हुआ है संगठन ने आंदोलन 15 दिवस के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत संगठन सचिव दिनेश गुसाईं, सुरेंद्र कश्यप, जिला मंत्री राकेश भंवर, सौरभ सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो पर 15 दिवस के भीतर कार्यवाही की जानी चाहिए अन्यथा कि स्थिति में पुनः आंदोलन होता है तो उसका संपूर्ण उत्तरदायित्व महानिदेशालय प्रशासन देहरादून का होगा।
उन्होंने अपर निदेशक डा मनु जैन, संयुक्त निदेशक डा प्रीति पंत, स्टाफ ऑफिसर डा बी पी सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद व्यक्त की कि जल्द ही सभी मांगो के निस्तारण के लिए कार्यवाही होगी।
जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुरण सतवाल, जिला अध्यक्ष महेंद्र पड़ियार, जिलाध्यक्ष देहरादून नवीन नवानी ने कहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हमेशा से अधिकारी के आदेशों का पालन करते हैं कोविड 2019 -20 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने रोगियों की सेवा में ऑक्सीजनरेटर, जनरेटर, वार्ड में जाकर उनकी सेवा की किंतु तब भी पौष्टिक आहार भत्ता नर्सेस संवर्ग को दिया जाता है हम भी मरीजों के संपर्क में रहते हैं किंतु आज तक न तो पौष्टिक आहार भत्ता दिया गया और न ही वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता 500 रुपए किया गया जल्द ही मांगो का निस्तारण होगा यही आशा है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत ने कहा आंदोलन स्थगित हुआ है किंतु संगठन अभी चुप नहीं बैठेगा इस बीच माननीय मुख्यमंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर जल्द से जल्द पदोन्नति और पौष्टिक आहार भत्ता हेतु शासन से दोनों मांगो के निस्तारण का अनुरोध किया जाएगा और माननीय मुख्यमंत्री माननीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया जाएगा कि वो कर्मचारियों की पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता के लिए शासन/महानिदेशालय को आदेश करने की कृपा करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी ने बताया कि पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता, माननीय मुख्यमंत्री जी माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के संज्ञान में है और वो ही इस संबंध में अपने स्तर से कार्यवाही करेंगे यह संगठन को पूर्ण विश्वास है।
धरना प्रदर्शन में दिनेश लखेड़ा, सुनील अधिकारी, पुरण सतवाल, महेंद्र पड़ियार, अर्जुन पड़ियार, नवीन नवानी, राकेश भंवर, दिनेश गुसाईं, सुरेंद्र कश्यप, गिरीश पंत, श्याम पाल , शैलेन्द्र, कंचन , रवि, सौरभ, रामसेवक, सतीश कन्नौजिया, आशु पर्चा, संतोष, रमेश मल्ल, कुंडल सिंह, मनोज, इत्यादि शामिल थे।


