आध्यात्मिक गुरु MAAsterG ने आत्म ज्ञान के लिए “God Home Journey” यूट्यूब चैनल लॉन्च किया।

धार्मिक हरिद्वार

प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु MAAsterG ने प्रेस क्लब हरिद्वार में हुई एक प्रेस वार्ता में’मिशन 800 करोड़’ रुपी ध्येय के बारे में जानकारी दी और अपने नए यूट्यूब चैनल “God Home Journey” के शुभारंभ की घोषणा की। यह नया चैनल उन आध्यात्मिक साधकों के लिए है जो आत्म-ज्ञान पाना चाहते हैं। इन वाणियों या प्रवचनों को रोज सुनने से सांसारिक मोह-माया कम होती है और सच्चा आनंद मिलने लगता है, जिससे इंसान धीरे-धीरे ‘सत्, चित्त, आनंद’ की अवस्था तक पहुँच जाता है।

मीडिया से बात करते हुए MAAsterG ने आज की कुछ विकट सामाजिक चुनौतियों पर ज़ोर दिया जिनमें युवाओं में तेज़ी से बढ़ते मानसिक तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन, नींद की समस्या, आत्महत्या के विचार और नशीले पदार्थों के सेवन जैसी समस्याएँ शामिल हैं। उन्होंने इन समस्याओं से निपटने के लिए ज़्यादा जागरूकता और असरदार समाधानों के महत्व पर ज़ोर दिया।

उन्होंने कहा, “अध्यात्म ही एकमात्र समाधान है जो मानवता को बचा सकता है। जब हम ‘स्वयं’ और जीवन के गहरे ज्ञान को समझते हैं, तभी हम अपने असली स्वरूप से जुड़ पाते हैं।

प्रेस वार्ता में MAAsterG ने बताया कि वह 2007 से लोगों को जीवन का असली लक्ष्य समझाने के लिए पूरी तरह समर्पित हो गए। उन्होंने दावा किया कि उनकी शिक्षाओं ने लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी है। वे गहरे आध्यात्मिक ज्ञान को सरल, व्यावहारिक और रोज़मर्रा की भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी शिक्षाएँ किसी धर्म या पंथ तक सीमित नहीं हैं। अनुभवजन्य ज्ञान होने के कारण ये हर तरह के सामाजिक परिवेश और जीवन के हर क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़ाव करता है।

MAAsterG ने कहा कि पिछले 18 सालों में लाखों लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप यानी एक-एक की प्रणाली द्वारा अपने अनुभव पूरी तरह निशुल्क साझा किए हैं। उन्होंने इसका परिणाम देखा कि 10 साल के बच्चों से लेकर 80 साल की दादी-नानी तक, सभी चार पीढ़ियाँ खुशी-खुशी एक साथ जश्न मना रही थीं। इस अनुभव के आधार पर, दिसंबर 2023 में उन्होंने अपनी इस समझ को पूरी दुनिया के साथ साझा करने का फैसला किया। उन्होंने “MAAsterG” नाम से पब्लिक प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर अपने “मिशन 800 करोड़” (यानी धरती पर मौजूद आखिरी व्यक्ति तक पहुँचने के मिशन) की शुरुआत की, जिसकी टैगलाइन है “हैप्पीनेस गारंटीड” यानी खुशी की गारंटी है।

प्रेस वार्ता में मास्टर जी ने कहा कि वह अब तक वे लगभग 300 कार्यक्रम कर चुके हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रवचन (वाणी) इंडियन डिफेंस फोर्सेज, पुलिस हेडक्वार्टर, बार एसोसिएशन, यूनिवर्सिटीज़, ग्लोबल स्पिरिचुअल महोत्सव और इंटरनेशनल गीता महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर प्रस्तुत किए हैं। पिछले 18 वर्षों में उनके अथक प्रयास ने समाज के सभी वर्गों में सार्थक बदलाव लाने में सफलता पाई है।
उनकी ये वाणियाँ उनके यूट्यूब चैनल “MAAsterG” और “God Home Journey” पर निशुल्क उपलब्ध हैं। पाठन द्वारा ज्ञानार्जन करने वाले साधकों के लिए हाल ही में MAAsterG की तीन पुस्तकों का विमोचन वृंदावन में हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *